फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाजपा नेताओं ने फतेहाबाद शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फतेहाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेतास्त्रोत भाजपा
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने शिरकत की, वहीं अध्यक्षता पूर्व विधायक दुड़ाराम ने की।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लाल बत्ती चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। यह तिरंगा यात्रा लाल बत्ती से शुरू होकर लघु सचिवालय स्थित स्मारक स्थल तक पहुंचीं। जहां शहीदों व महापुरुषों को माल्यार्पण कर तथा नमन कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में भारत भूषण मिड्ढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, जिला महामंत्री अशोक व विकास ललौदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची, वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

विवाद के बाद पूर्व विधायक ने बदली मेल आईडी

प्रेस नोट जारी करने के लिए पूर्व विधायक दुड़ाराम ने मेल आईडी बदल ली है। पहले बीजेपी न्यूज हरियाणा के नाम से प्रेस नोट जारी किए जा रहे थे। इस पर जिला भाजपा कार्यालय से एतराज जताया गया था। सोमवार को पूर्व विधायक ने दुड़ाराम आईडी से प्रेस नोट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें