फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : बलवान

Fri, 12 Jun 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए कांग्रेस पदा​धिकारी व क
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके सहयोगी संगठन एसआईआर अभियान के नाम पर आम जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन जिस प्रकार लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है उससे लोकतंत्र कमजोर होता है।
विज्ञापन

वे वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जनजागृति अभियान चलाने के उद्देश्य से शिवालय मार्केट स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा व जिला प्रभारी एडवोकेट मोहन ढिल्लो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बलवान ने कहा कि भाजपा जनता के वास्तविक मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसे अभियानों को राजनीतिक रंग दे रही है।
दौलतपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाने या उसे मतदान के अधिकार से वंचित करने के प्रयासों का विरोध करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा एसआईआर अभियान को जनहित का नाम देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और किसी भी प्रक्रिया में आम नागरिक को परेशान करना या उसके मन में संशय पैदा करना उचित नहीं है। शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने में विफल रही है इसलिए ऐसे मुद्दों को उछालकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और किसी भी प्रकार की प्रशासनिक त्रुटि से लोगों के अधिकार प्रभावित न हों। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पूनियां, मंगत लालवास, हरपाल बैनीवाल, शम्मी रत्ती, पूनम रत्ती, मा. सतबीर भूथन, कल्याण सिंह भादू, काशीराम पूर्व चेयरमैन, सीताराम बैनीवाल, एडवोकेट नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें