फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडन टाउन की सड़कों पर 8 साल बाद बिछेगी बिटुमेन परत

Sat, 28 Jun 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में अस्पताल मोड़ पर बना गड@ढासंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन की सड़कों की हालत मानसून के बाद सुधरने की उम्मीद है। नगर परिषद टूट चुकी मॉडल टाउन की सड़कों पर बिटुमेन की परत बिछाने जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, रेट अप्रूवल की अनुमति मिलने बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो मानसून खत्म होने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से मॉडल टाउन की पौने दो लाख वर्ग फुट में सड़क का निर्माण होगा। मॉडल टाउन में सड़क करीब आठ साल बाद बनेगी। अब से पहले मॉडल टाउन में नगर परिषद के तत्कालीन प्रधान दर्शन नागपाल के कार्यकाल दौरान निर्माण हुआ था।
फिलहाल स्थिति ये है कि सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे हो चुके हैं। हालांकि नगर परिषद प्रशासन एक साल में दो बार बिटुमेन से गड्ढे भर चुका है। मॉडल टाउन में अलग-अलग ब्लॉक बने हैं। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो इसमें रिहायशी और कॉमर्शियल क्षेत्र शामिल हैं। ये क्षेत्र करीब 1.75 लाख वर्ग फुट में है। इस सड़क निर्माण पर करीब 1.18 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन



जहां लेबल में विवाद, वहां होगी कटिंग

नगर परिषद ने करीब ढाई साल पहले भी 92 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर मॉडल टाउन में सड़कें बनाने की योजना बनाई थी। ये प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में भी शामिल थी लेकिन इस पर आपत्ति लगा दी गई कि लेवल ऊपर उठने से नुकसान होगा। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया। अब नए सिरे से नगर परिषद ने प्रोजेक्ट तैयार किया है। नए प्रोजेक्ट के तहत जिस जगह पर लेबल को लेकर विवाद है, वहां पर कटिंग की जाएगी। कटिंग करके उसी लेबल में दोबारा से सड़क बनेगी।

-

अस्पताल रोड पर 10 से ज्यादा गड्ढे

हिसार रोड से अस्पताल रोड पर 10 से ज्यादा गड्ढे हैं। इनके कारण मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन ने दो माह पहले ही गड्ढों को भरवाया था लेकिन फिर हालात जस के तस हैं। दूसरी तरफ मानसून सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन नगर परिषद शहर में गड्ढों को अभी तक नहीं भर पाया है। अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वजह ये है कि जिन एजेंसियों के नाम ठेका हुआ है, उन्होंने सुरक्षा राशि जमा नहीं करवाई है। अधिकारियों की माने तो इसकी 15 दिन की प्रक्रिया होती है।

-

मॉडल टाउन में सड़क का निर्माण होना है। बिटुमेन की परत बिछाई जाएगी। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि मानसून के बाद निर्माण करवाया जाएगा ताकि मजबूती बनी रहे।
विज्ञापन


- अर्जुन कटारिया, पार्षद



शहर के मॉडल टाउन में सड़क का निर्माण होगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शहर में गड्ढे भरने को लेकर भी टेंडर प्रक्रिया जारी है।

- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें