फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्राॅले की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
भूना में हादसे के बाद ट्रॉले को कब्जे में लेकर जाता पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
भूना। गांव खासा पठाना और ढाणी गोपाल बस स्टैंड चोपटा के बीच बुधवार रात 9 बजे ट्राॅले की चपेट में आने से बाइक सवार की माैत हो गई। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। जांच अधिकारी रविंद्र बिश्नोई ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण हुआ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि एक युवक बाइक पर जा रहा था। इसी दाैरान ट्राॅले ने उसे जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार ट्राॅले के नीचे फंस गया और बुरी तरह कुचल गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद भूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी भूना भिजवाया। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
पुलिस ने ट्राॅले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक के पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के थानों में युवक की पहचान के लिए सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें