फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15.50 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
रतिया पुलिस गिरफ्त में आरोपी हेरोइन तस्कर
विज्ञापन
रतिया। सदर थाना रतिया पुलिस ने बाइक सवार युवक को 15.50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर रही टीम को सूचना मिली कि प्रेम सिंह निवासी कुनाल नशीला पदार्थ लेकर मोटरसाइकिल पर आ रहा है। टीम ने रंगोई नाले के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेम सिंह बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 15.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें