मॉडल टाउन में योग दिव्य मंदिर के पास महिला से चेन छीनकर ले जाते युवक
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में मंगलवार सुबह योग दिव्य मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक चेन झपटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू की है।
मामले के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी संतोष सिंगला सुबह करीब 6 बजे अपनी सास के साथ योग करने के लिए योग दिव्य मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने गले पर झपटा मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए लेकिन युवक भाग चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो युवक नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हैं और उनमें से एक युवक उतर कर महिला के पीछे जाता है और चेन पर झपटा मारकर छीन लेता है। महिला के अनुसार चेन करीब ढाई तोले की थी। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश करने में जुटी है।