फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
जानकारी देता घायल शेखर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के चंडीगढ़ रोड से सामान लेकर जा रहे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोशों द्वारा मारपीट करके उसका मोबाइल छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए शशी गिरधर ने बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए उसने बिहार के रहने वाले शेखर नामक व्यक्ति को कार्य संभाल के लिए रखा हुआ है। उसने बताया कि जब शेखर सामान लेने के लिए बाजार में गया तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पत्थरों से हमला कर दिया तथा उसका मोबाइल छीन कर ले गए। उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारी शेखर को चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हमले की सूचना शहर पुलिस को दे दी है। घायल शेखर ने बताया कि वह सामान लेकर जा रहा था तो पीछे से दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए, जिनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने उसे पत्थर, मुक्के व जूतों से मारना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल को छीनकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें