फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन की वसूली कर लौट रहे कर्मचारी से लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। उपमंडल के गांव गाजूवाला में लोन का कलेक्शन कर लौट रहे निजी कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर हजारों की नकदी लूटकर ले जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फिनकैंप कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुखेदव ने बताया कि उसके पास पांच कर्मचारी लोन आफिसर के तौर पर काम करते हैं। उसने बताया कि उनका एक कर्मचारी आशीष लगभग साढ़े तीन बजे बिठमड़ा से कलेक्शन लेकर नांगला की ओर जा रहा था, जब वह गाजूवाला-नांगला चौक के नजदीक पहुंचा तो दो बाइक पर सवार होकर 6 युवक आए तथा उसकी बाइक रुकवाकर हाथापाई करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर आरोपी ले गए। बैग में 82082 रुपये और मोबाइल था। पीड़ित आशीष के अनुसार आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला किया लेकिन हेलमेट होने के चलते वह बच गया। इस बारे में एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फिनकैंप कंपनी के प्रबंधक ने उनके कर्मचारी के साथ मारपीट कर रुपये छीनने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें