फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोने की अंगूठी छीनकर बाइक सवार फरार, केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अंगूठी छीनकर ले जाने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
टोहाना। दो बाइकों पर सवार होकर आए चार आरोपियों ने आधा तोला सोने की अंगूठी छीन ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हांसी निवासी फलू राम ने बताया कि 14 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे वह रामभवन में आयोजित भोग कार्यक्रम में जा रहे थे। इसके लिए वह जगदंबा मोबाइल वाली जवाहर गली में जाने लगे तो दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश आए। इनमें से एक मोटरसाइकिल चालक ने उनके आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया।
उनके साथ जा रहे व्यक्ति ने उनकी सोने की अंगूठी देख ली। इसे छीनने के लिए आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा दिया, जब वह उनकी बाइक से आगे जाने लगे तो चारों आरोपियों ने दोनों बाइक आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और उनकी अंगुली से आधा तोला सोने की अंगूठी निकाल ली। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी काली माता मंदिर की तरफ फरार हो गए जिसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें