फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांग्रेस विधायक के भतीजे के प्रीतिभोज में दिग्गजों का आगमन

Wed, 18 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विधायक बलवान दौलतपुरिया द्वारा आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सीएम नायब सैनी, साथ हैं
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु दौलतपुरिया के विवाह से पहले आयोजित प्रीतिभोज में बुधवार दोपहर दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, कृष्ण पंवार और कुमारी सैलजा आदि ने अभिमन्यु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


भूना रोड पर आयोजित फाइव एकड़ रिजॉर्ट में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी विशेष हेलिकॉप्टर से फतेहाबाद के पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मुख्यमंत्री से पहले रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहले से वहां मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने आपसी अभिवादन किया और एक साथ ही बैठे। दोनों में थोड़ी देर तक गुफ्तगू भी हुई। थोड़ी देर के बाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे, जिन्हें विधायक बलवान दौलतपुरिया खुद रिसीव करने आए और अपने साथ विशेष भोजन कक्ष में ले गए।
-

एक ही कक्ष में थे सीएम सैनी और पूर्व सीएम हुड्डा

प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान विशेष भोजन कक्ष में सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश और सुभाष बराला एक साथ थे। इस दौरान उनके साथ सत्ता और विपक्ष के कई विधायक भी मौजूद रहे। दस मिनट बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सांसद बराला भी रवाना हो गए। जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा भी पहुंचे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और अभिमन्यु दौलतपुरिया को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

-
अभय चौटाला के परिवार से कोई नहीं हुआ शामिल

इस कार्यक्रम में अभय चौटाला के परिवार से कोई नहीं शामिल हुआ। वहीं, विधानसभा चुनाव में विधायक बलवान दौलतपुरिया के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे पूर्व विधायक दुड़ाराम भी कार्यक्रम में शामिल होकर अभिमन्यु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें