फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी की परीक्षा में भूना की बेटी ने विश्वविद्यालय में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनो चिकित्सक एमडी की परीक्षा में भूना की बेटी मसूर विश्वविद्यालय में रही अव्वल
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। भूना की बेटी दीपाली बांसल ने जेएसएस मसूर विश्वविद्यालय कर्नाटका में मनो चिकित्सक एमडी की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जिले के छोटे से कस्बे भूना की रहने वाली बेटी की उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में सम्मानित समारोह में दीपाली के पिता डॉ. जयभगवान बांसल और माता कमलेश बांसल भी शामिल हुए।
दीपाली का यह रहा संघर्ष का सफर
गांव नहला के सेठ दौलत राम बांसल की पोती दीपाली बांसल ने अपने घर के पास एक छोटे से प्राइवेट स्कूल में ग्रामीण स्तर पर प्राइमरी तक शिक्षा प्राप्त की थी। जिसके बाद दिपाली के पिता जयभगवान बांसल स्वास्थ्य विभाग में बतौर फार्मासिस्ट पद पर नौकरी लग गए और उन्होंने पूरे परिवार के साथ भूना में अपना मकान बना लिया। दीपाली ने कक्षा छठी से आठवीं तक भूना में पढ़ाई की थी। कक्षा नौवीं से दसवीं डीएवी स्कूल फतेहाबाद में पूरी करके भटिंडा बटिंडा मं दाखिला लिया। मेडिकल विषय से 12वीं पास की और कड़ी मेहनत के दम पर पंजाब पीएमईटी में 162वां रैंक हासिल की। राजकीय मेडिकल कॉलेज अमृतसर से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करके सफलता की बुलंदियों को छुआ। उससे स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर ज्वाइन किया। उन्होंने भूना के स्वास्थ्य केंद्र में जनवरी 2016 से लेकर 30 अप्रैल तक नौकरी दी। दीपाली साथ में पढ़ाई कर रही थी इसी के चलते व मेहनत के दम पर एमडी में दाखिला लिया। जिसकी परिणति आज इस गोल्ड मेडल के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बाप के प्यार से ही आगे बढ़ पाई : दीपाली
दीपाली ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से शुरूआत करते हुए इस उपलब्धि से ही दिल्ली के कॉसमॉस मेंटल हेल्थ अस्पताल में अब मनो रोगियों की बीमारी का इलाज करने का मौका मिला है। मुझे माता-पिता ने इतना प्यार दिया कि उन्हीं के आशीर्वाद से आज इस मुकाम पर पहुंच पाई। रूढ़िवादी विचारधारा के कारण बेटियों को कई परिवार आगे नहीं बढ़ने देते जिसके कारण उनके सपने अधूरे रह जाते हैं। मेरी सभी अभिभावकों से प्रार्थना है कि वह बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे भेजें ताकि उनके भी सपने साकार हो सके।
02 मनो चिकित्सक एमडी डॉक्टर दीपाली को सम्मानित करते उप राष्ट्रपति महोदय।
03 गोल्ड मेडल के साथ दीपाली अपनी माता कमलेश व पिता जयभगवान बांसल के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें