फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 प्रवासी मजदूरों को 35 बसें छोड़ने जाएंगी भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को जिला से पहली बार प्रशासन बड़ी तदाद में उनके घर भेजने जा रहा है। रविवार को प्रशासन 1300 प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजेगा। भिवानी रेलवे स्टेशन तक मजदूरों को छोड़कर आने के लिए रोडवेज से 35 बसें मांगी गई है। रविवार सुबह 8 बजे बसें इनको लेकर भिवानी के लिए रवाना होंगी। बिहार जाने वाले जिला भर में फंसे 2175 प्रवासी मजदूरों की प्रशासन ने सूची तैयार की है। शनिवार को 1417 प्रवासी मजदूरों को जिला मुख्यालय में बुलाया गया। डेरा राधा स्वामी सत्संग घर और डेरा सच्चा सौदा सत्संग घर में रोका गया है। यहां पर इन मजदूरों की हर दो घंटे बाद स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

डेरे के सेवादार भोजन उपलब्ध करवाने में जुटे
पहली बार बड़ी तदाद में प्रवासी मजदूरों को यहां पर एकत्रित किया गया है। इनके खाने पीने और रहने की व्यवस्था के लिए डेरा राधा स्वामी सत्संग घर और डेरा सच्चा सौदा मददगार साबित हुए हैं। डेरा राधा स्वामी सत्संग घर में मजदूरों को पूड़ी छोले और दाल चावल का खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा चाय पानी की भी डेरे की तरफ से व्यवस्था की जा रही है।
खुफिया विभाग दे रहा सरकार को पल-पल की रिपोर्ट
डेरे में रोके गए प्रवासी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग हर दो घंटे बाद स्क्रीनिंग कर रहा है। इसके लिए 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरकार इन मजदूरों की व्यवस्था को लेकर खुफिया विभाग से पल-पल की रिपोर्ट मांग रही है। इसके अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी प्रवासी मजदूरों का डाटा एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। अगर कहीं प्रवासी मजदूर फंसे हैं तो उन्हें शेल्टर होम में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार जाने के लिए जिन प्रवासी मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उन्हें एकत्रित किया जा रहा है। इन्हें भिवानी से जाने वाली स्पेशल ट्रेन में रवाना किया जाएगा। किसी भी प्रवासी मजदूर को पैदल नहीं जाने दिया जाएगा। - संजय बिश्रोई, एसडीएम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें