फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश से भट्टूमंडी की सड़कें जलमग्न, राहगीर परेशान

Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव। 
विज्ञापन
भट्टूकलां। क्षेत्र में बुधवार रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन भट्टूमंडी में जलभराव से परेशानी बढ़ गई। वीरवार को हिसार रोड, आदमपुर रोड, फतेहाबाद रोड स्थित रेलवे स्टेशन गेट व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट, अनाज मंडी सहित कई निचले क्षेत्रों में एक से दो फुट तक पानी जमा रहा। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अशोक, प्रदीप, अनिल का आरोप है कि बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मामूली बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन हैं और पंचायत के पास इसके लिए अलग बजट नहीं है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी सीवरेज निकासी की है। उन्होंने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन का कार्य प्रक्रियाधीन है और बरसाती पानी की निकासी पंचायत के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें