फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाकियू की किसान मजदूर जन क्रांति रैली पिपली में 23 को

Thu, 19 Mar 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) 23 मार्च को कुरुक्षेत्र के पिपली में किसान मजदूर जन क्रांति रैली का आयोजन कर रही है। यह रैली भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में और शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

रैली में अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी ने टोहाना के अमानी, ढेर, बिढाईखेड़ा और कन्हडी गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने किसानों, मजदूरों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से रैली में भाग लेने का आह्वान किया। चढूनी ने कहा कि देश और प्रदेश के किसान पहले से ही एमएसपी गारंटी कानून, बेहतर इलाज और अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अमेरिका के साथ हुई अनाज डील भारतीय किसानों के लिए विनाशकारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें