फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहुंचने से पहले करवा दी कबाड़ की बोली तो उपप्रधान ने हस्ताक्षर से किया मना

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बोली से पहले कबाड़ को देखते हुए खरीदार 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को कबाड़ की बोली करवाने के लिए विवाद हो गया है। बोली में प्रधान व उपप्रधान को बुलाया गया। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने आने से मना कर दिया। अधिकारियों ने उपप्रधान सविता टुटेजा का इंतजार किया बिना ही बोली करवा दी। उपप्रधान सविता टुटेजा जब पार्षदों के साथ पहुंची तो प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

इससे उपप्रधान खफा हो गईं और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उपप्रधान सविता ने कहा कि वह बोली के लिए ही कार्यालय में आईं थी और अधिकारियों ने मनमानी करके पहले करवा दी। जब अधिकारियों ने खुद ही करवानी थी तो बुलाया क्यों गया था। हालांकि, कबाड़ की बोली प्रक्रिया पूरी हो गई।
पार्षद बोले, बोली की सूचना नहीं दी गई :
पार्षद राजकुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कबाड़ की बोली करवाई जा रही है। पार्षदों को अधिकारी सूचना ही नहीं देते है। अगर सूचना सही ढंग से दी जाती तो बोली ज्यादा बढ़ सकती थी और नगर परिषद को आमदनी हो सकती थी।
विज्ञापन

1.85 लाख रुपये में बिका बिजली का सामान :
नगर परिषद की ओर से कार्यालय में लोहे का सामान, प्लास्टिक सामान, स्टील पतरा व बिजली सामान की खुली बोली करवाई गई। इसमें 19 खरीदारों ने भाग लिया। 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोहे के सामान की सबसे ज्यादा बोली लगी। इसके अलावा बिजली सामान को 1.85 लाख रुपये में खरीदार ने खरीदा। स्टील पतरा की सबसे ज्यादा 21 रुपये प्रति किलो और प्लास्टिक सामान की 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बोली लगी।


नगर परिषद में कबाड़ की बोली के लिए मुझे फोन करके बुलाया गया। जब मैं पार्षदों के साथ बैठक कक्ष में पहुंची तो बोली हो चुकी थी। जब अधिकारियों ने खुद ही करवानी थी तो बुलाया ही क्यों गया था। इसके चलते उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद

-
बोली के लिए प्रधान व उपप्रधान को फोन किया गया था। प्रधान ने आने से मना कर दिया। लेकिन जब बोली चल रही थी तो उपप्रधान पहुंच गईं थी। ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, लेखाधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें