फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग पर बराला ने दिया आश्वासन

Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुभाष बराला को ज्ञापन देते अतिथि अध्यापक
विज्ञापन
टोहाना। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग पर प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की एकल पीठ और डबल बेंच ने अतिथि अध्यापकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने सरकार को दो माह में सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के आदेश दिए हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अतिथि अध्यापक पिछले दो दशक से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। हाईकोर्ट के फैसले से हजारों अध्यापकों को राहत मिली है। उन्होंने सरकार से अदालत के आदेशों का सम्मान करते हुए प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद सुभाष बराला ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। अदालत के आदेश के अनुसार नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र सामोता, अरुण चहल, गोविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, सुरेश कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें