फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू हम शर्मिंदा हैं, यहां चिट्टा बिकता है : काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पूरी दुनिया में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उधर, फतेहाबाद में चिट्टे और केमिकल वाले नशे को जड़ से खत्म करने के लिए 28 दिनों से अनशन कर रहे प्रवीण काशी के नेतृत्व में सांझा प्रयास कमेटी ने गांधी जी की 150वीं जयंती मुख पर काली पट्टी बांध कर मनायी।
विज्ञापन

प्रवीण काशी का कहना है कि गांधी जी ने अपने जीवन के आखिरी क्षण तक मद्य निषेध, नशा मुक्त स्वराज, गांव और राष्ट्र के निर्माण की संकल्पना की। आज जब पूरा देश और सरकार के प्रतिनिधि गांधी जी की150वीं जयंती मना रहे हैं तो हमें गांधी जी के बताए हुए मूल्यों पर सरकारी नीतियों की समीक्षा करने की जरूरत है। यहां गांवों में चिट्टे और केमिकल वाले नशे बेतहाशा बढ़ रहे।
काशी ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री गांधी जी के संदेश के साथ अपने सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में 150 किलोमीटर की यात्रा करने और ग्राम स्वराज के साथ गांधी के मूल्यों को स्थापित करने की बात कर रहे हैं। एक तरफ आज गांधी जी के सपनों के गांवों में अध्यापकों के बिना सरकारी स्कूल और डॉक्टरों के बिना अस्पताल जर्जर अवस्था में पहुंच अस्तित्व के लिए सरकार की तरफ देख रहे दूसरी ओर उन गांवों में शराब के ठेके फल-फूल रहे हैं।
विज्ञापन

मधुशाला और गोशाला एक साथ नहीं चल सकते : गोपालदास
उधर, खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे संत गोपाल दास ऋषिकेश एम्स से फतेहाबाद काशी को समर्थन देने मूक रैली में पहुंचे। संत गोपाल दास ने गांधी जी के 150 वीं जयंती पर कहा कि सरकार गोशाला और मधुशाला दोनों एकसाथ गांधी के देश में कैसे चला सकती हैं? गोशाला होगा या मधुशाला एक ही चलेगा। गांधी के राम और अयोध्या के राम दोनों नशे की बात नहीं करते। आंबेडकर पार्क से गांधी जी की मूर्ति पर जाकर सभी ने माल्यार्पण किया। संत गोपाल दास प्रवीण काशी को रिक्शा पर बैठा कर खुद चलाकर शहीद स्मारक तक गये। मूक रैली में सांझा प्रयास समिति के संयोजक अनीता क्रांति, सह संयोजक इंद्रा ढिंगसरा और सरोज सुथार, पूनम रत्ती, पाल इंद्रजीत खोखर, पंजाब सिंह, यगिस्तान संस्था, विष्णु, क्रिश्चियन सभा, अंगद ढिंगसरा, सुख नुक्कड़ नाटक, सचिन विश्नोई, राजेश, ममता, प्रेमलता, अमरपति, सरवन, जयदीप सीसवाल, पूनीत ढिंगसरा,पवन ढिंगसरा, गजेंद्र, सुरेंद्र, अजय ठाकुर, विद्या रती, अनीता रत्ती, विक्रमजीत सिंह मेमडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें