रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रही मास्टर प्रीमियर लीग के तहत मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। सुखीजा चैलेंजर और बंसल रॉयल्स के बीच हुए इस मैच में जीत का फैसला आखिरी ओवर में हुआ। रोमांचक मुकाबले में बंसल रॉयल्स ने सुखीजा चैलेंजर को तीन विकेट शिकस्त दी।
बंसल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी सुखीजा चैलेंजर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंसल रॉयल्स की शुरुआत दमदार रही। टीम ने मनी के 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी व कप्तान प्रेम सैनी के 40 रनों की बदौलत 19.2 ओवरों में 191 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच के दौरान अल्पाइन टॉप स्कूल के डायरेक्टर कपिश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।