फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिद्धमुख भाखड़ा नहर में सेल्समैन बहा

Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। हर्ष कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
भूना। गांव सनियाना के पास सिद्धमुख भाखड़ा नहर में बुधवार देर शाम इंडस बैंक नरवाना का 23 वर्षीय क्षेत्रीय सेल्समैन हर्ष कुमार संदिग्ध हालात में बह गया। उसके साथ मौजूद कुरुक्षेत्र निवासी सहयोगी आशीष ने बचाने की कोशिश की और शोर मचाया। मगर पानी का बहाव तेज था, जिस कारण हर्ष उसमें बह गया। आशीष के अनुसार सेल्फी लेने दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
चार गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया। दो गोताखोर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नहर की गहराई में उतरकर लगातार कई घंटे तलाश करते रहे। वीरवार देर शाम तक भी हर्ष का कोई सुराग नहीं मिला।
यूपी के शामली के रहने वाला है हर्ष

हर्ष कुमार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के लिलोन गांव का रहने वाला है। करीब 7 महीने पहले इंडस बैंक नरवाना में क्षेत्रीय सेल्समैन की नौकरी पर लगा था। बुधवार को वह अपने सहयोगी आशीष के साथ सनियाना में बैंक की किस्तें लेने आया था। देर शाम दोनों सिद्धमुख भाखड़ा नहर पर पहुंचे। आशीष के अनुसार, हर्ष ने नहाने के लिए जूते और पैंट उतारी। फिर मोबाइल से पानी में सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से वह इसमें बह गया।
विज्ञापन


-

पिता बोले- मामला संदिग्ध

हर्ष के पिता संतोष कुमार ने बेटे की डूबने की घटना को संदिग्ध बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह नहाने उतरा था तो कमीज और बनियान क्यों नहीं उतारी। संतोष ने बताया कि हर्ष बीए करने के बाद बैंक में नौकरी पर लगा था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है। दोनों बेटे अविवाहित हैं। हर्ष बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें