भूना। बजरंग दल के युवाओं ने मंगलवार देर रात्रि 11 बजे समुदाय विशेष के सात व्यक्तियों को ढक्की बस्ती में देखा और उनमें एक के भगवा वस्त्र पहने होने के कारण हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि समुदाय विशेष के दस व्यक्ति एक धार्मिक कार्यक्रम में आए हुए थे। जो उत्तर प्रदेश के कस्बा सरदना व पिटलोकर महादेव तथा जिला मेरठ धर्म प्रसार के लिए आई हुई थी। उनकी टीम के सदस्य नसीबुद्दीन ने बताया कि हरियाणा के जिला करनाल में मुंडी गढ़ी में 24 से 26 अक्टूबर तक (जोड़) सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उसमें समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचने के लिए भूना निमंत्रण देने आए हुए थे। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम में शामिल होते हैं। लेकिन उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
बजरंग दल भूना के सदस्य सुशील बागड़ी, प्रवीण कंबोज, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को लगभग 11 बजे सात कुछ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार में घूम रहे थे। इनमें एक युवक ने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ था। जिससे उनका संदेह बढ़ गया। उन्होंने युवकों से उनकी जानकारी एवं यहां आने के उद्देश्य के बारे में पूछा तो व्यक्तियों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बारे में भूना पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि मेन बाजार भूना की जनता धर्मशाला में पिछले 3 महीनों से बाहर के कई लोग के लोग ठहरे हुए हैं जो संदेह के दायरे में हैं। इसलिए उनकी भी जांच होनी चाहिए।
धर्म प्रसार के लिए आए हैं : नसीबुद्दीन
संयोजक नसीबुद्दीन ने बताया कि उनकी टीम में 10 लोग शामिल हैं। जो मेरठ के तीन गांवों से जमात में शामिल होकर भूना आए हुए हैं। उनका मकसद अपने धर्म का प्रचार प्रसार करना है।
कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली : एसएचओ
थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों के बारे में जैसे ही शिकायत मिली तो एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की तो संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित कोई भी बात सामने नहीं आई। ये लोग लोग हर वर्ष आकर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार जरूर करते हैं। लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से हर व्यक्ति की पूरी डिटेल एवं आधार नंबर तथा फोन नंबर लिए गए हैं।