फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाजमंडी में खराब स्ट्रीट लाइटों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रबी फसल की खरीद को देखते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने शहर की अनाज मंडियों में सुविधाएं देने का काम आरंभ कर दिया है। प्रथम चरण में शहर की दोनों अनाज मंडियों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने का काम किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य विपणन मंडल की बिजली शाखा ने टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के भट्टू राेड पर पुरानी अनाज मंडी व सिरसा रोड पर अतिरिक्त अनाज मंडी है। दोनों ही अनाज मंडियों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, जो अब खराब हो गई हैं। कई स्ट्रीट लाइटें तो टूट चुकी हैं और गिरने के कगार पर हैं। दाेनों अनाज मंडियों में रात को लाइट की सही व्यवस्था न होने के कारण चोरी व अन्य घटनाओं का भय बना रहता है। इस मामले में व्यापार मंडल की ओर से भी सरकार को आवेदन किया गया था। इसी के चलते अब दोनों अनाज मंडियों में स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

6 लाख 72 हजार रुपये का टेंडर किया जारी
दोनों अनाज मंडियों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नई स्ट्रीट लाइटें लगाने व तारों के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने टेंडर जारी किया है। अतिरिक्त अनाज मंडी में इसके लि 6 लाख 2414 व पुरानी मंडी में 70 हजार 145 रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। यह टेंडर 28 फरवरी को खोले जाएंगे। विभाग के अनुसार, रबी की फसल आने से पहले स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



-मार्केटिंग बोर्ड की इलेक्ट्रिक विंग की ओर से यह टेंडर लगाया गया है। फतेहाबाद की दोनों अनाज मंडियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। अतिरिक्त अनाज मंडी में लाइटों की कमी थी, जिसे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसएएमबी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें