फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: न्यू सोमा टाउन में हरियाली पर चली कुल्हाड़ी, 13 हरे पेड़ काटे

Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की सोमा सीटी में जड़ों से काटे गए करीब  15 वर्ष पुराने हरे पेड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यू सोमा टाउन में पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क किनारे लगे 13 हरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया गया। आरोप है कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी 5 पेड़ काटे जा चुके हैं। पेड़ों की लगातार हो रही इस कटाई पर लोगों ने रोष जताते हुए लकड़ियों से भरी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और पुलिस चौकी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने बिना अनुमति के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इधर, भूना रोड पर ग्रीन बेल्ट में बिजली निगम की ओर से भी तार छू रहे पेड़ों को बीच से काट दिया गया। चौकी में शिकायत देने पहुंचे हवा सिंह, दारा सिंह, नरेश आदि ने बताया कि सोमा टाउन में काटे गए पेड़ करीब 15 वर्ष पुराने थे। इन्हें प्रशासन व स्थानीय लोगों ने देखभाल करके बड़ा किया था।
आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने इन पेड़ों की कटाई करवाई है। इन पेड़ों को काटने के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। जब तक लोग विरोध करने पहुंचते, तब तक सड़क किनारे से पेड़ काटे जा चुके थे। इन पेड़ों को काटकर लकड़ी ट्रॉली में लोड की जा चुकी थी। पुलिस ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा करवा लिया है और जांच करने में जुटी है। वहीं हुडा चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में शिकायत आई है। दोनों पक्षों की पंचायत होनी है। वैसे भी मामला वन विभाग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-
बिजली निगम ने भी बीच से काटे पेड़
इधर, शहर के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों को बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी नुकसान पहुंचाया है। बिजली की तार छू रहे पेड़ों को सही तरीके से छंटाई करने के बजाय निगम कर्मियों ने उन्हें बीच से ही काट दिया। इससे पेड़ पूरी तरह से बदरंग और कमजोर हो गए हैं। जिन पेड़ों को बीच से काटा गया है, अब उनका विकसित हो पाना मुश्किल हो गया है।
-
एक तरफ सरकार पौधरोपण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भू-माफिया और सरकारी विभाग मिलकर शहर में विकसित हरियाली को खत्म कर रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। जिला प्रशासन को जल्द इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।
-हवा सिंह, स्थानीय निवासी।

-
बिना अनुमति के 15 साल पुराने पेड़ों को काटना कानूनन अपराध है। बिजली निगम के कर्मियों ने भी छंटाई के नाम पर पेड़ों को नष्ट करने का काम किया है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि आगे से ऐसा न हो।
-दारा सिंह, स्थानीय निवासी

शहर की सोमा सीटी में जड़ों से काटे गए करीब  15 वर्ष पुराने हरे पेड़। संवाद

शहर की सोमा सीटी में जड़ों से काटे गए करीब  15 वर्ष पुराने हरे पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें