फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दंगा नियंत्रण तैयारियों पर जोर, आईजीपी ओपी नरवाल ने पुलिस लाइन दौरा किया

Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल पुलिस कंपनियों का निरीक्षण करते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का दौरा कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए गठित दो पुलिस कंपनियों का निरीक्षण करते हुए उनकी तैयारियों, संसाधनों और प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आईजीपी का स्वागत किया। इसके पश्चात पुलिस लाइन मैदान में पुलिस कंपनियों ने दंगा-निरोधक ड्रिल का प्रदर्शन किया। आईजीपी ओपी नरवाल ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि सभी दंगा-निरोधक उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील अवस्था में रखें जाएं और नियमित अभ्यास के माध्यम से किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने की तैयारी मजबूत की जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की सतर्कता, अनुशासन और तत्परता ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जानकारी दी कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर के लिए दो पुलिस कंपनियां सक्रिय हैं, जिनमें प्रत्येक में 107 अधिकारी एवं जवान तैनात हैं। इसके साथ ही दो विशेष क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो शॉर्ट नोटिस पर तुरंत ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन

सभी पुलिस कंपनियों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि आपातकालीन व विषम परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में आईजीपी एचएपी मधुबन की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था के बारे में समीक्षा बैठक की गई। इसमें जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। आईजीपी ने निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने, असामाजिक गतिविधियों या सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डीएसपी जगदीश चंद्र, डीएसपी संजय कुमार, डीएसपी कुलबंत सिंह, डीएसपी नरसिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें