फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया

Thu, 23 Oct 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टैंड पर यात्रियों को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक करते साइबर पुलिस कर्म
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना फतेहाबाद की ओर से आमजन में साइबर अपराधों से बचाव के लिए वीरवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते ऑनलाइन अपराधों से सुरक्षित रखना एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है।
विज्ञापन




अभियान के तहत साइबर थाना टीम ने बस स्टैंड फतेहाबाद, प्रमुख बाज़ारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को साइबर ठगी, फिशिंग कॉल, फर्जी वेबसाइट, लिंक शेयरिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। टीम ने नागरिकों को सचेत करते हुए बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें, किसी फर्जी लिंक या ऑफ़र पर क्लिक करने से बचें, और संदिग्ध कॉल प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि थाना टीम की ओर से समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोग सतर्क रहकर स्वयं और दूसरों को साइबर अपराधों से बचा सकें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें