फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के खिलाफ पूरे महीने चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते एसडीएम
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा समाज और परिवार के लिए एक बड़ी समस्या है, जो युवाओं का भविष्य और खुशहाल जीवन छीन लेता है। इसे खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को जिले के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सामूहिक शपथ ग्रहण का आयोजन होगा। यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे अगस्त माह जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान एसडीएम ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध लेखन, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता और प्रतिज्ञा का आयोजन होगा। तकनीकी शिक्षण संस्थान और उच्च शिक्षा विभाग वेबिनार, नुक्कड़ सभा, रैलियां और कार्यशालाएं आयोजित करेंगे, जिससे युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

-

40 हजार लोगों को दिलवाई जाएगी शपथ

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ने कहा कि जिले में 40 हजार से अधिक लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गैर-सरकारी संस्थाएं भी प्रशासन के साथ मिलकर रैलियां और शपथ कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें