फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर के पास पलटा ऑटो, चालक की मौत

विज्ञापन
सब्जी रेहड़ी यूनियन में खाली खड़ी रेहडि़यां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर स्थित बीघड़ चौक पर बने स्पीड ब्रेकर से टकराकर ऑटो कई फुट दूर जाकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके परिजन शव को यूपी के फर्रुखाबाद ले गए। शोकस्वरूप सोमवार को बस स्टैंड के आसपास लगने वाली रेहड़ी चालकों ने अपना काम बंद रखा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुट्टू लाल (22) पुत्र आदेश निवासी गांव बेबीपुर जिला फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश यहां सब्जी मंडी में ऑटो चलाता था। रविवार रात को वह रतिया से फतेहाबाद लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर बीघड़ चौक पर पहुंचा तो अंधेरे के कारण उसे हाल ही में बनाया गया चौड़ा स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया, जिस कारण ऑटो ब्रेकर पर जाकर संतुलन खो गया और दूर जाकर पलट गया। इस हादसे में पुट्टू लाल की मौत हो गई। उसके परिजन उसके शव को उसके पैतृक गांव ले गए। सोमवार को यहां बस स्टैंड के पीछे तथा सामने लगाने वाली सब्जी रेहड़ी चालकों ने अपना व्यवसाय बंद रखा। रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुभाष शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बीघड़ रोड पर बनाया गया स्पीड ब्रेकर सही नहीं बनाया गया, इसलिए इसे ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें