फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली रोड पर पलटी इनोवा, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। लाली रोड पर इनोवा कार के पलटने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार चालक ने बताया कि परिवार के सभी लोग पंजाब क्षेत्र से रतिया के गांव हमजापुर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। शहर के लाली रोड पर स्थित जल घर के समीप ही गाड़ी के आगे अन्य सवारियों के साथ बैठे बच्चे ने एकाएक गाड़ी की हैंड ब्रेक दबा दी, जिसके चलते गाड़ी असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त गाड़ी के पलटने के पश्चात गाड़ी में सवार ऊषा रानी, जीत कौर, सीमा रानी के अलावा 7 वर्षीय बच्ची जसवीर कौर व 8 वर्षीय प्रिंस घायल हो गया। बताया जाता है कि जिस दौरान उपरोक्त गाड़ी पलटी थी तो उस दौरान बारिश हो रही थी और बारिश के कारण ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ा था। गाड़ी के पलटने के पश्चात आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने ही गाड़ी में सवार परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उपचाराधीनों में ऊषा रानी व जीत कौर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें