फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर कुल्हाड़ी मार पत्नी की हत्या

Wed, 16 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। बीट इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि घरेलू झगड़े के कारण उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव बसीपुर निवासी शिव सागर ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के सिर में कुल्हाड़ी मार दी।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है।

क्या है मामला

गांव नहला के किरमारा रोड पर सुभाष एंड ब्रदर्स कंपनी के ईंट भट्टे पर चार दिन पहले ही ईंटों की पत्थर के लिए उत्तर प्रदेश से दर्जनों मजदूर परिवार सहित आए थे।

मंगलवार की दोपहर बाद शिव सागर व शकुंतला के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके कारण शिव सागर ने झोपड़ी में पड़े कुल्हाड़े से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


जिससे शकुंतला घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर ईंट भट्टे के मालिक व अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लथपथ शकुंतला को तुरंत अग्रोहा पहुंचाया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

पांच बच्चों के सर से उठ गया मां का साया
ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए चार दिन पहले परिवार के साथ आई नहला शकुंतला के पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां व एक बेटा है। शिव सागर द्वारा गुस्से में पत्नी के सिर में मारे गए कुल्हाड़े के बाद बच्चे भी दहशत में हैं।

मां पर हमले के बाद पिता से भी डरे हैं बच्चे
मासूम बच्चे अपनी मां को बार-बार पुकार रहे हैं। बच्चों को रोते-बिलखते देख सहयोगी मजदूर शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। मां पर हुए हमले के बाद बच्चे भी पिता शिव सागर से डरे हुए थे।

क्या कहते हैं एसएचओ
कार्यवाहक एसएचओ साधुराम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मजदूर शिव सागर पर अपनी पत्नी की हत्या का मामला जांच प्रक्रिया के बाद दर्ज कर दिया है। बहरहाल आरोपी मौके से फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें