फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान पर हमला कर मुनीम से मारपीट

Mon, 09 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बीएसएस पेस्टिसाइड की दुकान पर सात हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ दिखाई देते हुए
विज्ञापन
भूना। गांव भूंदडा स्थित बीएसएस पेस्टिसाइड की दुकान पर सात हमलावरों ने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए मुनीम अमित बिश्नोई को पीट-पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित अमित बिश्नोई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएस पेस्टिसाइड की दुकान पर मुनीम के तौर पर कार्यरत है। दो दिन पहले रोबिन जाट धौलू, पलविंदर सिंह ढाणी डूल्ट, तलजिंदर सिंह भूंदडा और चार अज्ञात लोग हथियारों के साथ दुकान पर पहुंचे।
शिकायत के अनुसार, रोबिन और तलजिंदर के पास पिस्तौल थी जबकि अन्य के हाथों में लाठी-डंडे और तलवारें थीं। आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान के शीशे तोड़ दिए। दुकानदार मौके पर नहीं थे, इसलिए मुनीम को घेरकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि यह हमला पेस्टिसाइड उधार न देने की वजह से किया गया। मारपीट के दौरान उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें