फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण पर प्रहार... मॉडल रोड पर बैंक और शोरूम के आगे रखे जनरेटर हटाए, अवैध फ्लैक्स तोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
मॉडल रोड पर रखा सामान उठाते कर्मचारी।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन द्वारा बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मॉडल रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सिरसा रोड से भटटू रोड की दिशा में हुई, जिसमें जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई और चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का उद्घाटन किया। पूरी टीम ने शहर में सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक के पास पहुंचने पर बैंकों और शोरूमों के बाहर जनरेटर, शेड और अवैध बोर्ड लगे पाए गए। डीएमसी ने मौके पर जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैंकों के अधिकारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए समय मांगा। डीएमसी ने दो घंटे का समय दिया और स्पष्ट किया कि जनरेटर व बोर्ड हटाए जाएं, अन्यथा नगर परिषद कार्रवाई करेगा।
शोरूम संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि बिना नोटिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी है और शहर का कोई मालिक नहीं। डीएमसी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि सभी के खिलाफ समान कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई बाधा डाले तो पुलिस की मदद ली जाए।
विज्ञापन

सख्ती के बाद बैंकों ने हटाए बोर्ड
नगर परिषद की सख्ती के बाद बैंकों ने प्रचार के लिए लगाए अवैध बोर्ड को हटाना शुरू कर दिया। ये ही नहीं जनरेटरों को भी हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मॉडल रोड पर 10 से अधिक निजी और सरकारी बैंक तथा इलेक्ट्रिक शोरूम हैं।
सवा दो करोड़ से बनी मॉडल रोड
एसबीआई रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया गया है, जिस पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा 40 लाख रुपये से बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। यह प्रक्रिया चार साल पहले शुरू हुई थी।
आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर परिषद प्रशासन ने घोषणा की है कि वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। बुधवार दोपहर मुनादी कराकर दुकानदारों से अतिक्रमण स्वयं हटाने और मकानों के आगे बने रैंप तोड़ने की अपील की गई है। इस दौरान नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई महेश, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें