फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स स्पर्धा : लड़कों में मनदीप और लड़कियों में ज्योति बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खालसा कालेज प्रबंधन कमेटी,स्त्रोत कालेज प्रबंधन
विज्ञापन
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 24वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों में बीए तृतीय वर्ष से मनदीप सोनी व लड़कियों में बीए तृतीय वर्ष से ज्योति सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमित्रा सांगवान ने शिरकत की। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. पूनम सोनी ने किया। खेल प्रभारी प्रो. पवन कुमार ने महाविद्यालय के खेल विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर ज्योति द्वितीय स्थान पर प्रवीन कौर व तृतीय स्थान पर जीवनजोत कौर रही। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर मनदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर सोनू व तृतीय स्थान पर जसप्रीत सिंह रहे। भाला फेंकने में प्रथम स्थान पर प्रवीन कौर, द्वितीय स्थान पर रजनी व तृतीय स्थान पर ममता रही। लड़कों में भाला फेंक में प्रथम स्थान पर मनदीप सोनी, द्वितीय स्थान पर साहिल व तृतीय स्थान पर बलकार रहे। डिस्कस थ्रो पुरुष में प्रथम स्थान पर जगसीर सिंह, द्वितीय स्थान पर प्रिंस व तृतीय स्थान पर नरेंद्र सिंह रहे।
800 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम स्थान पर मनदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर मनदीप सोनी व तृतीय स्थान पर सोनू रहे। डिस्कस थ्रो महिला में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर प्रवीन कौर व तृतीय स्थान पर सुनीता रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर प्रवीन कौर व तृतीय स्थान पर रजनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें