फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब सरकारी स्कूलों में निखरेंगे खिलाड़ी

Sat, 04 Jul 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ​​​धिड़ के राजकीय स्कूल में खेलते बच्चे। लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राज्य के सभी सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उपलब्ध और आवश्यक खेल बुनियादी ढांचे की जानकारी जुटाने के लिए एक विशेष स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल लॉन्च किया है।
विज्ञापन

महानिदेशक ने सभी प्राचार्यों और मुख्य शिक्षकों को निर्देश जारी कर 9 जुलाई तक पोर्टल पर पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं का एक सटीक डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है ताकि भविष्य में जरूरत के अनुसार नई सुविधाएं विकसित की जा सकें।

दो मुख्य श्रेणियों में मांगी गई जानकारी
विभाग की ओर से जारी निर्देशों में स्कूलों को पोर्टल पर दो मुख्य श्रेणियों के तहत विवरण देना होगा। वर्तमान में कौन-कौन से खेल मैदान, कोर्ट या खेल उपकरण उपलब्ध हैं और स्कूल में छात्रों के लिए किन नई खेल सुविधाओं या मैदानों की जरूरत है। इसके अलावा खेल सुविधाओं को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें इनडोर खेल, आउटडोर खेल और मिक्स्ड खेल शामिल हैं।
विज्ञापन


डेटा सबमिशन के लिए तय किए गए चार चरण
पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाया गया है। इसके लिए स्कूलों को निम्नलिखित चार चरणों का पालन करना होगा:
1. एमआईएस क्रेडेंशियल्स से लॉगिन : सभी स्कूलों को अपने मौजूदा एमआईएस यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
2. इन्फ्रास्ट्रक्चर विवरण भरना : लॉगिन के बाद प्रत्येक खेल या गेम के लिए उपलब्ध और आवश्यक खेल बुनियादी ढांचे की विस्तृत जानकारी भरनी होगी।
3. पीडीएफ डाउनलोड और हस्ताक्षर : डेटा भरने के बाद सिस्टम एक आधिकारिक पीडीएफ रिपोर्ट जनरेट करेगा। इस रिपोर्ट पर स्कूल के खेल शिक्षक (स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर) और प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
4. हस्ताक्षरित रिपोर्ट अपलोड करना : अंत में हस्ताक्षरित पीडीएफ रिपोर्ट को विभागीय समीक्षा और रिकॉर्ड के लिए पोर्टल पर दोबारा अपलोड करना होगा।
-
सरकारी स्कूलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार की दिशा में विभाग ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर स्कूल मुखिया व मुख्य शिक्षकों को उपलब्ध और आवश्यक खेल बुनियादी ढांचे की जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें