फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गतका चैंपियनशिप में 21 राज्यों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Thu, 15 Oct 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के दौरान अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - संवाद
विज्ञापन
रतिया। गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी में वीरवार को 10वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 21 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल और हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने किया। सोढ़ी ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से गतका को खेलो इंडिया से जोड़ने के बाद युवाओं में इस खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से रतिया में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार बलजिंदर सिंह तूर, गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह रतिया, शहरी मंडल प्रधान अंकित सिंगला और सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सुनील इंदौरा मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें