फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव खाबड़ा कलां का अशोक राइफल शूटिंग में दिखा रहा दम

Sun, 23 Nov 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राइफल शूटिंग में तैयारी करता छात्र अशोक। स्वयं
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव खाबड़ा कलां निवासी अशोक ने राइफल शूटिंग के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। कड़े अभ्यास के दम पर अशोक ने हाल ही में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह अंतर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

छात्र अशोक ने राइफल शूटिंग के लिए करीब एक साल पहले तैयारी शुरू की थी। अशोक के परिजनों ने बताया कि अशोक सुबह-शाम शूटिंग रेंज पर तैयारी करने के लिए जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक से पहले वो खंड स्तर उसके बाद जिला स्तर, जोनल स्तर फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है।
27 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित हुई चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक भी जीत चुका है। अशोक ने बताया कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और ओलंपिक में पदक जीतना है।
विज्ञापन



युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

अशोक की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पिता भीम ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि वे उसका सपना पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। इसके लिए बेटा पूरी मेहनत से शूटिंग का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें