फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चंडीगढ़ रोड पर धान से भरी ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित

Sun, 23 Nov 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाम को खुलवाते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कर्मचंद
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित बिजली घर से कुछ दूरी पर धान की बोरियों से भरी ट्रॉली पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रॉली पलटने से बोरियां सड़क पर बिखर गई, इससे वहां जाम की समस्या बन गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने रूट को दूसरे रास्ते से डायवर्ट करवाया और जाम खुलवाया। इसके बाद धान को अन्य ट्रॉली के माध्यम से भिजवाया गया। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कर्मचंद ने बताया कि भूना निवासी संदीप ट्रॉली में धान लादकर शहर में किसी शैलर में लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वे बिजली निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे तो अचानक से एक बोरी गिरकर ट्रॉली के टायर के नीचे आ गई। इससे यह पलट गई और रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें