फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जूडो में आशीष का शानदार प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला

Mon, 13 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता जिले के खिलाड़ी।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में आशीष ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब पर कब्जा जमाया। आशीष को इस उपलब्धि पर फतेहाबाद जिला जूडो संघ ने बधाई दी है।
फतेहाबाद जिला जूडो संघ के सचिव मनोज गिल ने बताया कि सब जूनियर और कैडेट राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जींद के गांव दनोदा में किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें आशीष ने प्रथम स्थान पर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता है।
विज्ञापन

40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने पर आशीष का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 20 से 24 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे शहर में होगी। गिल ने बताया कि 40 किलोग्राम भार वर्ग में जहां आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश ने द्वितीय स्थान और 35 किलोग्राम भार वर्ग में कृष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 30 किलोग्राम भार वर्ग में यश ने द्वितीय स्थान पाया। लड़कियों में 32 किलोग्राम वर्ग में पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें