फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने बुनियाद योजना की पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 30 फीसदी विद्यार्थी ही पहले लेवल की परीक्षा पास कर पाए हैं। परीक्षा को लेकर जिले के 4194 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 1261 विद्यार्थी पाए हुए हैं। परीक्षा के लिए 4576 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से बुनियाद योजना के लिए आवेदन लिए थे। पहले ये परीक्षा खंड स्तर पर ली गई थी लेकिन अब प्रथम लेवल में पास हुए विद्यार्थियों की परीक्षा जिला मुख्यालय पर ली जाएगी। अगर दूसरे लेवल की परीक्षा में विद्यार्थी पास होते हैं तो उन्हें कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी।
बुनियाद योजना की शुरूआत शिक्षा विभाग ने पिछले साल की थी। बुनियाद योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी। फिलहाल कोचिंग के लिए फतेहाबाद और टोहाना में केंद्र बनाए गए है। नए सेशन में भूना में भी बुनियाद का केंद्र शुरू हो जाएगा।
इन स्कूलों के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
स्कूल विद्यार्थी
राजकीय हाई स्कूल ढाणी गोपाल 38
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनावाली 22
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 13
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 16
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 19
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 13
राजकीय हाई स्कूल दौलतपुर 11
राजकीय मिडल स्कूल खजूरी जाटी 14
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर 33
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एसपी दड़ौली 14
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू 16
राजकीय कन्या हाई स्कूल धांगड़ 19
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ोली 18
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द 12
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला 12
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोची चौबारा 20
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ता खेड़ा 21
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोस्ती 25
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला 18
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाछुई 17
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा 15
जिला मुख्यालय के इन केंद्रों पर होगी लेवल दो की परीक्षा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोड़िया खेड़ा
कोट
बुनियाद योजना के तहत लेवल एक की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। अब दूसरे लेवल की परीक्षा 22 फरवरी को होगी।
- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ