फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान की आवक में आई तेजी, 60 हजार मीट्रिक टन का उठान बाकी

Tue, 14 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखाी धान की ढेरियां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद प्रक्रिया में सोमवार से फिर से तेजी आई है। इससे सोमवार को जिले में कुल 12 हजार किसानों ने धान की फसल बेची है। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 157,365.45 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है
विज्ञापन

जिले में अभी तक कुल खरीद की हुई फसल का 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन का उठान हुआ है, 60 हजार मीट्रिक टन का उठान बाकी है। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम खुश्क रहने से धान की कटाई में तेजी आई है। इससे मंडियों में धान की आवक में भी तेजी आई है। फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि अब धान में नमी की मात्रा पहले की तुलना में कम हुई है। ऐसे में दिवाली के बाद एक दम से मंडियों में धान की आवक में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें