फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कैबिनेट मंत्री ने 76 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया

Tue, 14 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क के पास भगवान वाल्मीकि जी चौक पर प्रतिमा अनावरण के बाद मौके पर विभिन्न पार्क
विज्ञापन
भूना। शहर के शहीद भगत सिंह पार्क के पास स्थित भगवान वाल्मीकि चौक पर सोमवार को भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक चौधरी दुडाराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रतिमा अनावरण के बाद 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौतम बुद्ध पार्क, 23 लाख रुपए की लागत से लव कुश पार्क, 21 लाख रुपये की लागत से संत कबीर पार्क और 11 लाख रुपये की लागत से भगवान वाल्मीकि स्वर्ग आश्रम के हाल निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर समाज, हर वर्ग के संतों व महापुरुषों की स्मृति को सहेजने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया और समस्त समाज से आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. मनदीप योगी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद पूनम सिंगला, जम्मू राम कंबोज,बिमला चहल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मेवा सिंह वाल्मीकि, बंटी कटारिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजवीर नहला सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कांग्रेस छोड़ चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा भाजपा में शामिल

नगर पालिका चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा ने सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हे पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। हालांकि, पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेयरपर्सन की पहले इनकी वापसी का विरोध किया था। फिर भी पसरीजा दंपति ने सियासी चतुराई दिखाते हुए स्थानीय विरोध को दरकिनार कर भाजपा जॉइन कर ली। इससे क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, अधिकारी सुधर जाएं
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेताया कि वे कार्यकर्ताओं की अनदेखी न करें। उन्होंने कहा डबवाली से लेकर नरवाना तक मैं अकेला मंत्री हूं, और नरवाना से लेकर कुरुक्षेत्र तक के अधिकारी कान खोल कर सुन लें। कार्यक्रम के दौरान जब नगर पालिका सचिव की शिकायत एक कार्यकर्ता ने की तो मंत्री भड़क उठे। उन्होंने मौके पर ही सचिव को फटकार लगाई। कार्यक्रम स्थल पर सचिव न होने पर मंत्री ने एसडीएम को बुलाया और बाल्मीकि चौक की सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें