फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे 20 लाख रुपये, 80 हजार में हुआ सौदा, 50 हजार लेते महिला और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व्यक्ति और महिला - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के एक ज्वेलर को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ज्वेलर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में 50 हजार के साथ महिला और उसके साथी को काबू किया है। आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ साजिश के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत बैनीवाल और शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि फतेहाबाद निवासी ज्वेलर सुरेंद्र ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति का मेरे पास आना-जाना है। जिसने करीब 10 दिन पहले एक महिला को मुझसे मिलवाया था। इसके बाद उक्त महिला का मेरी दुकान पर आना-जाना हो गया और उसकी बातों में आकर एक दिन उससे रजामंदी से शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद महिला रेप का आरोप लगाने की बात कहकर उससे 20 लाख रुपये की मांग करने लगी। फिर जानकार व्यक्ति ने समझौता करवाते हुए 80 हजार में मामला खत्म करने की बात तय करवा दी। पहले 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुरेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुरेंद्र की शिकायत पर शहर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रणजीत सिंह ने पुलिस टीम तैयार की और सुरेंद्र की दुकान पर छापा मारकर आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त महिला के पास से दिए गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
समझौते की ऑडियो पुलिस ने कब्जे में ली
पुलिस के मुताबिक आरोपी जानकार व्यक्ति और ज्वेलर के बीच समझौते को लेकर हुई बातचीत की ऑडियो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जानकार व्यक्ति और सुरेंद्र के बीच कई बार बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें