फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, बीच रास्ते में ही रोककर बैठा रहे सवारियां

Sat, 24 Aug 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जोरों पर है। इससे आमजन की परेशानी बेशक बढ़ी हो, लेकिन प्रशासन मौन है। चालक बीच रास्ते मेंं ई-रिक्शा रोककर सवारियां बैठाने लगते हैं जिससे हादसे की आशंका रहती है। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर बने बस क्यू शेल्टरों के नीचे ई-रिक्शा खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन

जिससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को बस क्यू शेल्टर की छांव नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बस का इंतजार करने के लिए पेड़ की छांव या फिर धूप में खड़े रहना पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालक सवारियों से पुराने बस अड्डे से लेकर नए बस अड्डे तक के प्रति सवारी 20 रुपये वसूल रहे हैं। निजी बस चालकों को नए बस अड्डे तक की सवारी बस में बैठाने से भी रोक रहे हैं।
शहरवासी विकास, तरुण कुमार, रामगोपाल, कृष्ण चंद्र, दिनेश भाटिया और उमेद कटारिया ने बताया कि ई-रिक्शा चालक सवारी को ई-रिक्शा में बैठने से पहले किराए के बारे में नहीं बताते। गंतव्य पर पहुंचने के बाद सवारियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। वहीं, शाम के समय ई-रिक्शा चालक यात्रियों से बस अड्डे तक के प्रति सवारी 50 रुपये तक वसूल रहे हैं, जिससे हर रोज यात्रियों की इन ई-रिक्शा चालकों के साथ बहस होती है।
विज्ञापन




मुख्य मार्गों और व्यस्त जगहों पर लग रहा जाम
ई-रिक्शा चालक शहर के मुख्य और व्यस्त स्थानों पर बीच सड़क पर ई-रिक्शा रोककर सवारी बैठा रहे हैं। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के पुराने बस अड्डा, लालबत्ती चौक, भट्टू रोड, बीघड़ रोड व लघु सचिवालय आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। यहां बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा सवारी बैठाने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। हैरानी है कि आए दिन ई-रिक्शाओं की संख्या बढ़ रही है, मगर इनको नियंत्रित करने वाला कोई नहीं है।



शनिवार से ई-रिक्शा चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए जाएंगे। वहीं, बस क्यू शेल्टर के नीचे गाड़ी खड़ी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर भी उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रामकुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें