फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक्यूआई 355, जहरीली हवा से सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Thu, 12 Nov 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर सुबह 11 बजे छाया स्मॉग संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई 355 तक पहुंचने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। अस्पतालों में अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं और मेडिकल स्टोरों पर मास्क की मांग में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण के दावों के बावजूद हालात चिंताजनक बने हुए हैं। प्रदूषित हवा का सबसे ज्यादा असर सांस और अस्थमा से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें सांस लेने में पहले से ज्यादा परेशानी हो रही है।
हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के बीच खेतों में पराली जलाने की घटनाएं भी जारी हैं। हरसेक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक पराली जलाने की 12 लोकेशन सामने आ चुकी हैं। इनमें जाखल क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। अब जाखल में पराली जलाने का एक और नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन

-
नगर परिषद ने चलाई एंटी स्मॉग गन
बिगड़ती आबोहवा को देखते हुए नगर परिषद ने वीरवार को शहर में एंटी स्मॉग गन चलवाई। इसके जरिए हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने का प्रयास किया गया। हालांकि सात दिन से जिले की हवा लगातार खराब बनी है। एक्यूआई का स्तर पिछले तीन दिन से 350 से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें