फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना के भाजपा नेता कामराज शर्मा बने सेंसर बोर्ड के सदस्य

Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता कामराज शर्मा को सरकार की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। कामराज शर्मा को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ, जिसके बाद से शर्मा के घर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कामराज शर्मा के नाम की सिफारिश केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से कर कामराज शर्मा को सदस्य बनाए जाने को कहा था। इस पर केंद्र सरकार ने शर्मा को प्रमाणपत्र भेजकर उन्हें सेंसर बोर्ड का सदस्य नियुक्त कर लिया है।

बता दें कि शर्मा टोहाना भाजपा के सक्रिय नेता हैं तथा भाजपा के शहरी मंडल के अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। कामराज शर्मा ने बताया कि 1985 में शहर के सरकारी आईजी कॉलेज से ग्रेजुएशन की। कॉलेज के दिनों में वह थिऐटर में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा कि समाज को अच्छा संदेश देने वाली फिल्में ही प्रसारित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें