फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं को लेकर आवेदन शुरू, भट्टू से शुरू होगा जागरूकता कैंप

Tue, 26 Nov 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहां पर बुनियाद केंद्र चल रहा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना का शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी मिशन बुनियाद और कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुपर-100 योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग ने वर्ष 2025-27 के सत्र के बैच की कक्षाएं अप्रैल और मई में शुरू करने का दावा किया है। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिले में भट्टू खंड से शुरूआत कर रहा है। मंगलवार को भट्टूकलां खंड में विद्यार्थियों को अधिकारी जागरूक करेंगे। इसमें प्रत्येक स्कूल से कक्षा आठवीं और दसवीं के दो-दो मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
-मिशन बुनियाद को लेकर जारी शेड्यूल
पंजीकरण शुरू : 16 नवंबर
पहले स्तर की परीक्षा - 24 दिसंबर
पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम : 20 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा - 28 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम - 7 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा - 11 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च
काउंसिलिंग - 25 मार्च
बैच शुरू - 7 अप्रैल
- सुपर -100 योजना को लेकर जारी शेड्यूल
पंजीकरण शुरू - 16 नवंबर
पहले लेवल की परीक्षा - 5 फरवरी
पहले लेवल की परीक्षा का परिणाम : 20 फरवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा - 5 अप्रैल
दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम - 30 अप्रैल
बैच शुरू - 5 मई

नीट और जेईई की विभाग करवाएगा निशुल्क कोचिंग
सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और दसवीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन

- मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें