फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से अफीम बेचने भूना आया 50 वर्ष का व्यक्ति काबू

विज्ञापन
सीआईए फतेहाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी रतन पाल उर्फ चिमन - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। हिसार रोड पर केला के गोदाम के पास राजस्थान के एक व्यक्ति को फतेहाबाद सीआईए पुलिस ने 400 ग्राम अफीम सहित हिरासत में लिया है। वह पिछले कई वर्षों से अफीम की तस्करी करता रहा है। जिसके कारण दो वर्ष पहले वह अफीम के मामले में दस वर्ष की सजा भी काट चुका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद सीआईए के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान का एक व्यक्ति अफीम की सप्लाई के लिए भूना आया हुआ है। उसको काबू करने के लिए टीम गठित की गई। जिसमें सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व हेड कांस्टेबल राजेश कुमार एवं प्रेम कुमार बताए गए ठिकाने पर भूना पहुंचे। पुलिस की गाड़ी को देखकर जब अफीम तस्कर भागने लगा तो राजेश कुमार व प्रेम कुमार ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। सब इंस्पेक्टर ने जब उसकी तलाशी ली तो एक पॉलिथीन में अफीम बरामद हो गई। पुलिस पूछताछ में अफीम तस्कर की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव गंडाला निवासी 50 वर्षीय रतन पाल उर्फ चिमन पुत्र छैला राम यादव के रूप में हुई है। सीआईए पुलिस ने जब अफीम का वजन किया तो 400 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में अफीम तस्कर ने बताया कि वह कई वर्षों से इस धंधे में लगा हुआ है। वह दस साल न्यायिक हिरासत में भी रह चुका है, लेकिन आदत छूट नहीं रही है। सीआईए सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के बयान पर अफीम तस्कर के खिलाफ भूना थाने में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें