फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के खिलाफ अभियान, पांच संदिग्ध चालकों से पूछताछ

Tue, 06 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशे को लेकर चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिले में सोमवार को गाड़ियों की चेकिंग का अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बीघड़ रोड, चौकी नागपुर, मेहुवाला टी-प्वाइंट, गुरुनानकपुरा क्षेत्र और कुलां चौक सहित पूरे जिले में कई नाकों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पांच संदिग्ध वाहन चालकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अभियान युवाओं की सुरक्षा और समाज से नशे को समाप्त करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें