फतेहाबाद। गांव गोरखपुर में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया की साइट पर गोरखपुर के कुछ ग्रामीणों ने एनपीसीआईएल द्वारा लगाई गई जालियों को तोड़कर वहां कब्जा करने का प्रयास किया। इस संबंध में भूना पुलिस ने एनपीसीआईएल के मैनेजर होशियार सिंह की शिकायत पर गोरखपुर के एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर ने बताया कि गांव गोरखपुर में एनपीसीआईएल द्वारा अधिगृहित की गई जमीन पर कार्य चल रहा है।
अधिगृहित जमीन पर एनपीसीआईएल ने सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर जालियां लगाई हुई हैं। उन्होेंने पुलिस को बताया कि गांव के सतबीर सिंह, रामफल, बलबीर सिंह, जय सिंह, रमेश, राजेश, रामफल, शमशेर सिंह, रामस्वरूप, राम, भाटराम, मंगलराम आदि ने इन जालियां को काटकर यहां पर कब्जा करने का प्रयास किया व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।