फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वंचित विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयों में दाखिले का फिर मौका, पोर्टल खुला

Fri, 21 Aug 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के रतिया रोड पर ​स्थित एमएम कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। विभाग ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के पहले वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो निर्धारित समय में आवेदन या दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग के अधीन कुल 11 महाविद्यालय हैं।
इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पढ़ाई करते हैं। दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी कारणवश प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोले जाने से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पहले वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है। विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार संबंधित महाविद्यालय और उपलब्ध पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित महाविद्यालय में उपलब्ध सीटों और पाठ्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें। स्नातक कक्षाओं में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर दिया गया है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को विभाग के पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी विभिन्न कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए थे।
अब पोर्टल खुलने से ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा अवसर मिला है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भी विद्यार्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को 23 अगस्त की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना होगा।
विभाग की ओर से निर्धारित समय के बाद आवेदन का अवसर मिलेगा या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

अभी तक 50 फीसदी सीटें ही भरीं
जिले में कुल 11 महाविद्यालय हैं। इनमें दाखिले के बावजूद करीब 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रवेश पोर्टल दोबारा खोल दिया है। विद्यार्थियों को दाखिले का एक और मौका दिया गया है। विभाग की इस पहल से कॉलेजों में खाली सीटों के भरने की उम्मीद है। इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और उपलब्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें