फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरियां के जगदीश हत्याकांड में एक और आरोपी उकलाना से गिरफ्तार, दो अभी भी फरार, गोगामेडी पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लहरियां में किराना दुकानदार जगदीश चंद्र गर्ग हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी योगेश निवासी उकलाना को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करके सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय के आदेशों के चलते उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया। आरोपी को भूना में आकाश जिम अकादमी के आगे से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने व हत्या के मामले में कार्रवाई की गई है। ये जानकारी एसपी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

दुकानदार जगदीश गर्ग की हत्या से पहले आरोपियों ने भूना में चुराया था बुलेट बाइक
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी 19 वर्षीय योगेश पुत्र मुरारीलाल उकलाना निवासी ने खुलासा किया है कि 25 अगस्त की सायं को शास्त्री मंडी में आकाश जिम अकादमी के बाहर खड़ा एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी किया था। चोरी की वारदात में लहरिया निवासी प्रमोद कुमार व अंकित कुमार भी शामिल थे। उपरोक्त तीनों ने मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद लहरियां में मंदीप उर्फ मोनू पूनिया को साथ लिया था। जहां पर चारों ने फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूट्री नहर की पटरी पर भांग के पौधों से सुल्फा तैयार किया था। पटरी पर ही चारों ने बैठकर सुल्फा पीकर लहरियां बस स्टैंड पर जगदीश चंद्र गर्ग की दुकान पर लूट की योजना बनाई थी। 25 अगस्त की रात्रि को उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से गर्ग किराना स्टोर की दुकान पर लूट के उद्देश्य से पहुंचे थे। आरोपी ने बताया कि दुकानदार की नींद खुल जाने के कारण प्रमोद ने लकड़ी का बरगा उसके सिर में मार दिया था। जिससे दुकानदार की मौके पर मौत हो गई थी और लूटपाट के बाद लहरियां से हरिद्वार पहुंच गए थे। मगर पुलिस ने योगेश को बुलेट मोटरसाइकिल पर उकलाना से काबू किया था। पुलिस ने अकादमी से चोरी हुआ मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
बाकी आरोपी होंगे जल्द गिरफ्तार
जगदीश हत्याकांड में शामिल लहरियां निवासी आरोपी प्रमोद व अंकित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त दोनों आरोपियों को शनिवार की शाम को गोगामेड़ी देखा गया था। जिनकी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। लेकिन जब सीआईए पुलिस टीम गोगामेड़ी पहुंची तो दोनों आरोपी गायब हो गए थे। इस संबंध में भूना थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो फरार हैं। उनको भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ा कुमार ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें