फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानदेही न होने से गुस्साए दुकानदारों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
थाना रोड पर धरना देकर बैठे धर्मशाला रोड के दुकानदार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड के दुकानदारों ने पानी नाले की निशानदेही न होने पर बुधवार को दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया और थाना रोड पर जाम लगाया। दुकानदारों ने विधायक दुड़ाराम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन और रोड जाम का नेतृत्व निवर्तमान पार्षद राकेश गंभीर तथा पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कर रहे थे। थाना रोड पर जाम की सूचना के बाद तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार को खरी-खोटी सुनाई। दुकानदारों ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर निशानदेही नहीं करवा रहे है। मंगलवार को टीम आई और दलदल का बहाना बनाकर निशानदेही से मना कर दिया। ढाई करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी धर्मशाला रोड से पानी की निकासी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने पहले बारिश पानी पाइप लाइन डालने की जगह सीवरेज लाइन डालकर गड़बड़ झाला किया। इसके बाद सड़क और फिर फुटपाथ बनाकर गड़बड़ी की। ये ही नहीं पानी निकासी के लिए दो बार पाइप लाइन डाली लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। अब अधिकारी जानबूझकर शक्ति नगर से माजरा रोड बाईपास तक निशानदेही नहीं करवा रहे है। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारी देरी कर रहे हैं। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन में निशानदेही करवा दी जाएगी। तहसीलदार के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने रोड जाम खोला। थाना रोड पर करीब 40 मिनट तक रोड जाम रहा। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। फव्वारा चौक और जवाहर चौक से ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करवाया।
दो धड़ों में बंटे दुकानदार, नहीं बंद हुई कई दुकानें
धर्मशाला रोड पर पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की। मौके पर कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी लेकिन कई दुकानदारों ने दुकानें बंद नहीं की और न ही प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रहलाद समर्थन देने पहुंचे
धर्मशाला रोड पर प्रदर्शन के दौरान विधायक दुड़ाराम के खिलाफ दुकानदारों ने नारेबाजी की। विधायक पर भी दुकानदारों ने समाधान करवाने की आरोप लगाए। रोड जाम करके बैठे दुकानदारों के पास पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रहे प्रहलाद सिंह समर्थन देने के लिए पहुंचे।
पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह लोगों को बरगला रहे : प्रवीन जोड़ा
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन जोड़ा ने जारी किए ब्यान में कहा कि पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह लोगों को बरगला कर फतेहाबाद में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। असल में तो शहर में बरसाती पानी की समस्या उन्हीं की पैदा की हुई है। उन्होंने ही पार्किंग की मिट्टी को चिल्ली में डलवा कर चिल्ली को उथल-पुथल कर दिया था, जो कि पानी के प्राकृतिक बहाव के विरुद्ध था। बुधवार को इस समस्या को लेकर जिला उपायुक्त महावीर कौशिक एवं अतिरिक्त अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा से मीटिंग हुई है। समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
कोट
धर्मशाला रोड पर बारिश पानी निकासी की समस्या किसी से छिपी नहीं है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद व्यवस्था नहीं हुई है। अब निशानदेही होनी है जिसे लटकाया जा रहा है।
- राकेश गंभीर, निर्वतमान पार्षद।
कोरोना महामारी से दुकानदारों को बहुत नुकसान हुआ और अब थोड़ी से बारिश आते ही धर्मशाला रोड पर पानी इकट्ठा हो जाता है। हालात ये हैं कि ग्राहक दुकान पर नहीं आ पाता है और यहां दुकानदारों को कई दिनों तक दुकानें बंद रखनी पड़ रही है।
- देसराज, दुकानदार।
बारिश के बाद जलभराव की समस्या से पिछले दो साल से परेशान है। धर्मशाला रोड पर पाइप लाइन डाली गई थी तो सोचा था कि जो थोड़ी बहुत समस्या है वह खत्म होगी। लेकिन समस्या खत्म होने की जगह गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

- महेंद्र मुटरेजा, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें